नोएडा, जून 23 -- रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ठेकेदारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का विरोध करने पर फैक्टरी मालिक और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी रणधीर सिंह रावत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-29 में अपनी फैक्टरी का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने इस काम का ठेका अंबुज कुमार और सुनील को दिया है। रविवार को रणधीर सिंह अपने बेटे नितिन के साथ निर्माण कार्य देखने के लिए साइट पर पहुंचे। आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने दोनों ठेकेदारों से की। इस...