गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- आनंद औद्योगिक क्षेत्र में होली के अवकाश पर हुई घटना ट्रांस हिंडन, संवाददाता। होली पर कई दिन का अवकाश होने के चलते चोरों ने फैक्टरी की दीवार पीछे से तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर इस दौरान वहां से 1.13 लाख रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। फैक्टरी खुलने पर चोरी का पता चला और फिर मैनेजर ने साहिबाबाद पुलिस को चोरी की सूचना दी। गौतमबुधनगर छपरौला निवासी पारूल त्यागी आनंद औद्योगिक क्षेत्र अर्थला की एक वेवरेज फैक्टरी में मैनेजर हैं। पारूल त्यागी ने साहिबाबाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि होली पर अवकाश होने के चलते उनकी फैक्टरी 13 मार्च से 16 मार्च तक बंद थी। अगले दिन 17 मार्च को जब वह फैक्टरी पहुंची तो पता चला कि वहा फैक्टरी की पीछे वाली दीवार तोड़कर गोदाम में चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.