नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में मंगलवार को दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग और संबद्ध विषयों के 200 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स कानपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता, शोध कौशल, नवाचार और पेशेवर विकास को मजबूत करना था। कार्यक्रम का उदघाटन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. (डॉ.) दीपक सेठी, निदेशक, स्कूल ऑफ नर्सिंग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...