बदायूं, नवम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। स्थानीय जनपद के साथ आसपास जनपदों के मरीजों को उपचार के लिए बदायूं में बना राजकीय मेडिकल कालेज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। इमरजेंसी एवं ट्रामां तक ढंग से नहीं चल पा रहा है। आईसीयू बंद कर दिया गया है। वेंटीलेटर खराब पड़े हैं डिजिटल बीपी व पल्स आक्सीमीटर तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते आने वाले अधिकांश मरीजों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज व राजकीय मेडिकल कालेज सैफाई को रेफर किया जा रहा है। जिसकी वजह से मरीज परेशान हैं लेकिन प्राचार्य बेहतर सुविधा उपलब्ध होने का दावा उपलब्ध करा रहे हैं। राजकीय मेडिकल कालेज का आईसीयू दूसरे दिन भी बंद स्थिति में रहा है। दूसरे दिन भी आईसीयू की सुविधा बंद रही है और मरीज इमरजेंसी से भर्ती कर वार्डों में भेजे गए वहीं गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। पिछले एक सप्ताह के बाद से मेडिकल कालेज...