बुलंदशहर, फरवरी 1 -- नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और सजीव प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिस्पर्धा की भावना बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास में सहायक होती हैं। जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देवी-देवताओं, राष्ट्रीय प्रतीकों, सामा...