गुड़गांव, अगस्त 14 -- गुरुग्राम। इंस्टाग्राम पर फैंसी ड्रेस बेचने के नाम पर छात्रा से छह लाख 82 हजार 250 रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस को दी शिकायत में पटौदी के गांव खोड़ में रहने वाली सुविधा ने कहा कि वह एमएससी की छात्रा है। उसने 21 जुलाई को इंस्टाग्राम पर बालाजी कलैक्शन पर एक फैंसी ड्रेस की रील देखी। जिसके बाद सुविधा ने चैट के माध्यम से ड्रेस खरीदने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद सुविधा को एक क्यूआर कोड भेजा गया। शुरू में सुविधा ने 15 सौ रुपए भेजे। इसके बाद सुविधा को झांसे में लेकर उससे कई बार में अलग-अलग बहानेबाजी करते हुए कुल छह लाख 82 हजार 250 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसमें करीब 20 ट्रांजेक्शन 21 जुलाई से पांच अगस्त के दरमियान अलग-अलग बैंकों में कराई गई। इसके बाद भी छात्रा से और रकम ट्रांसफर करने को कहा गया तो उसे अहसास हो गया कि उसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.