आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अब फेस रीडिंग एप के माध्यम से होगी। बिना बायोमैट्रिक हाजिरी के वेतन नहीं मिलेगा। उपस्थिति दर्ज करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों का मोबाइल कार्यस्थल की रेंज में रहना अनिवार्य होगा। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी स्थल से दूर है, तो फेस रीडिंग तकनीक से उसकी हाजिरी दर्ज नहीं हो पाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जो हाजिरी लगाकर गायब हो जाते थे या बिना आए ही उपस्थित दर्ज करा लेते हैं। अब सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की फेस रीडिंग एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। मंडल में करीब एक हजार स्थायी एवं 15 सौ से अधिक संविदा और आउटसोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.