एटा, फरवरी 23 -- एटा। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की छवि को धूमिल करने और सरकारी नियमों की अवहेलना करने के मामले में जिले के चार ब्लॉक की 184 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक मनादेय रोकने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि शासनादेश की मंशानुसार कार्य न करने वाली कार्यकत्रियों की सेवा भी समाप्त की जा सकती है। सरकार ने पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए फेस कैप्चरिंग प्रणाली को अनिवार्य किया है। उसके बाद भी जिले की ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां फेस कैप्चरिंग नियम की अवहेलना करते हुए पुष्टाहार वितरण कर रहीं हैं। जिससे पुष्टाहार वितरण में घोटाला होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। रविवार को डीपीओ संजय सिंह ने बताया कि आगंबाड़ी कार्यकत्रियों को बार-बार आदेशित क...