औरंगाबाद, मई 16 -- सदर प्रखंड के फेसर में हो रहे दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ में शुक्रवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चारण कर अग्नि प्रकाट्य कार्य किया गया। आचार्य सत्यनारायण जी महाराज के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। आचार्य सत्यनारायण महाराज जी ने बताया कि महायज्ञ में शुक्रवार की शाम अग्नि प्रकाट्य कर यज्ञ प्रारंभ हो गया है। इसके बाद पूजा पाठ किया जा रहा है। यज्ञशाला में फेरी देना भी शुरू हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...