वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के विश्वासपात्रों में आजमगढ़ के विकास सिंह नरवे एक था। शुभम उसे अपने साथ कई बार दुबई ले गया था। पुलिस की पूछताछ में विकास पहले इससे इनकार करता रहा, जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए तो कई तस्वीरें सामने आईं। जिसमें वह दुबई में शुभम के साथ दिखा। एक तस्वीर में वह आलीशान होटल की बालकनी में बैठा हुआ है। सामने बहुमंजिली इमारतें दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह होटल के कमरे में है। पुलिस के अनुसार अन्य तस्वीरों में वह कुछ लोगों के साथ भी दिख रहा है, जिसके बारे में पुलिस ने जानकारी की है। तस्वीरों में वह शुभम के साथ भी दिखा है। विकास से पूछताछ में सामने आया है कि दुबई में शुभम कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिलता था। माना जा रहा है कि दुबई में बैठे कुछ लो...