देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पोस्ट के जरिए साइबर ठगों की बनाई ऐप डाउनलोड करना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बुजुर्ग को महंगा साबित हुआ। ऐप डालनलोड करने पर पीड़ित के मोबाइल की जानकारी साझा हो गई। इस तरह उनके खाते से 8.08 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि कोल्हूपानी, नंदा की चौकी निवासी सूर्यपाल सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर दिए गए एक लिंक से पीएनबी ऐप डाउनलोड किया था। इसके बाद नौ जनवरी 2026 को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें उनसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी गई। बातचीत के दौरान ही शातिरों ने पीड़ित के फोन की स्क्रीन शेयर कर ली और उनके बिना जाने खाते से कई बार में लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित तकनीक की अधिक समझ न होने के कारण इस साइबर जाल में फंसे। एसओ प्रेमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.