इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। फेसबुक पर हुई दोस्ती के जरिए साइबर ठग ने एक प्रॉपर्टी डीलर को जमीन में निवेश का झांसा देकर 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी नंबर ब्लॉक कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बकेवर क्षेत्र के सुनवर्सा निवासी गणेश त्रिपाठी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 26 नवंबर 2025 की शाम करीब उनके फेसबुक मैसेंजर पर दर्शिनी स्वामी नाम की महिला का संदेश आया। प्रोफाइल चेक करने पर वह खुद को बैंगलोर निवासी और एक कंपनी में आईटी मैनेजर बता रही थी। कुछ दिनों तक मैसेंजर पर सामान्य बातचीत होती रही, इसके बाद एक दिसंबर को उसने अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया और वहीं से बातचीत आगे बढ़ने लगी। व्हाट्सएप चैट के दौरान महिला ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.