कुशीनगर, मई 10 -- दुदही। हिन्दुस्तान संवाद । विशुनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक ने अपनी फेसबुक वाल पर पाकिस्तान का झंडा और पाकिस्तानी मिसाइल की फोटो लगायी है। भारतीय तिरंगे की अपमानजनक स्थिति में फोटो लगायी है। युवक की करतूत का स्क्रीन शॉट शुक्रवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने युवक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भारत पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर पुलिस इसे बेहद संवेदनशील मानकर चल रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव का रहने वाले युवक साजिद पुत्र नूरमोहम्मद ने अपनी फेसबुक वाल पर पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए तथा पाकिस्तानी मिसाइल की फोटो लगायी है। इसके अलावा तिरंगे की अपमानजनक स्थिति में फोटो लगायी है। शुक्रवार की शाम को युवक की इस करतूत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.