बरेली, जनवरी 4 -- सोशल मीडिया के जरिए शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कराने का झांसा देकर एक युवती ने 2.66 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वाटिका सनसिटी विस्तार निवासी भरत कुमार बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर एक लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में खुद को असिस्टेंट बताने वाली अनन्या वर्मा नाम की युवती ने शेयर ट्रेडिंग से संबंधित ऐप डाउनलोड कराकर मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर अगस्त से अक्तूबर 2025 के बीच उन्होंने सात बार में 2.66 लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर इसके बाद न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही रकम वापस की गई। इस पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...