नई दिल्ली, मई 17 -- वहीं दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने शहर के महेंद्र पार्क इलाके में अवैध रूप से रह रहीं तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि तीनों महिलाओं का कहना है कि वे यहां अपने प्रेमियों से मिलने के लिए आई थीं और उन्हीं के साथ लिवइन में रहने लगीं। महिलाओं ने एक और हैरान करने वाली बात यह बताई कि इन प्रेमियों से उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विदेशी सेल ने यह कार्रवाई एक विश्वस्त सूत्र से मिले इनपुट के आधार पर की। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की गई मेहनत के बारे में बताते हुए कहा कि एक संदिग्ध द्वारा पोस्ट की गई एक फेसबुक रील को उसने ट्रैक किया, जिसमें एक स्थानीय आइसक्रीम गाड़ी को दिखाया गय...