रांची, मार्च 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का फेसबुक पेज रिकवर कर लिया गया है। झारखंड पुलिस की सीआईडी ने फेसबुक के कंटेट को हटाने के लिए मेटा से पत्राचार किया था। इस मामले में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को कहा कि फेसबुक पेज हैक करने वाले हैकर की आईपी एड्रेस विदेश की पाई गई, जो इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश की ओर इशारा करता है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की राजनीति से प्रेरित साजिशें उन्हें अपने कर्तव्यों से नहीं डिगा सकतीं। उन्होंने झारखंड पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.