मैनपुरी, मार्च 10 -- एआरटीओ कार्यालय में यदि कोई काम है, कोई सुझाव है या फिर कोई शिकायत है तो इसके लिए एआरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। मैनपुरी एआरटीओ कार्यालय ने शिकायतों के निस्तारण, सुझाव और अन्य कार्यों के लिए फेसबुक पेज तैयार किया है। इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें और अपने कार्यों, शिकायतों और सुझावों को दर्ज करवा सकें। मोबाइल नंबर भी जारी किए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। तत्काल समस्याओं का समाधान भी किया जा सके। सरकार ने एआरटीओ कार्यालय में पारदर्शिता लाने के लिए लंबे समय से अभियान चला रखा है। 80 प्रतिशत कार्य अब ऑनलाइन हो रहे हैं। कोई भी कहीं से घर बैठे अपने मोबाइल नंबर पर आधार नंबर का प्रयोग करके कार्यालय से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.