देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रयागराज के एक युवक को फेसबुक से प्यार हो गया। प्रयागराज से युवक अपनी फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। मिलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई और फिर क्या था, देखते ही देखते प्लेटफार्म संख्या एक कुरुक्षेत्र बन गया। जमकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस मामले में प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध जीआरपी में केस दर्ज कराया है। प्रयागराज का रहने वाला नीरज प्रजापति फेसबुक के जरिये भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के नजदीक आ गया और दोनों में के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ गया कि दोनों आए दिन मोबाइल पर घंटों बातचीत करते रहे। इस बीच 21 जनवरी को नीरज अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। वह ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.