गया, मार्च 19 -- फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदला और प्यार शादी में। यह मामला डोभी थाने के बीजा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रोहित धनबाद में अपने परिवार के साथ रहता है। फेसबुक पर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे शकीना ने स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों में बातचीत का दौर शुरू हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गयी। मोबाइल से बातचीत में पता चला कि दोनों का घर डोभी के बीजा गांव में ही है। प्यार पनपा तो रोहित शकीना से मिलने के लिए घर आने लगा। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया। शकीना गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी उसने प्रेमी को दी। प्रेमी रोहीत शादी करने से इनकार कर धनबाद भाग गया। शकीना ने रोहित के खिलाफ बुधवार को डोभी थाने में शिकायत की। डोभी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसका संज्ञान लिया और माम...