लखनऊ, जनवरी 13 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के रहने वाले पटाखा कारोबारी ने हिंदू देवता की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की। उस पर कुछ लोगों ने कमेंट भी किए। यह आरोप लगाते हुए बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज सिंह ने रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर रहमीबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक सूरज सिंह मलिहाबाद के मोहल्ला मुंशीगंज कस्बा के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि रहीमाबाद निवासी अनवर बेग पटाखा व्यवसायी हैं। उसने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर हिंदू देवता की अभद्र फोटो पोस्ट की। फोटो पर अभद्र कमेंट किए। इसके बाद वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो पर तमाम लोगों ने कमेंट करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.