मुरादाबाद, मार्च 20 -- नागफनी थाना क्षेत्र निवासी विशेष समुदाय के एक युवक ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो डाल कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी ने हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काने का भी प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के मोहल्ल डेहरिया निवासी साहिल शम्सी की फेसबुक पर आईडी बनी हुई है। आरोपी ने फेसबुक आईडी पर मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट किया। आरोपी ने कमेंट लिखकर हिन्दू समुदाय में घृणा फैलाने का काम किया। इस मामले में एसआई विवेक कुमार की ओर से आरोपी साहिल के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ ही आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.