फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। सोशल मीडिया पर बच्चों की मॉडलिंग और मुनाफे का लालच देकर एक महिला से दो लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। फ्राड की जानकारी पर महिला ने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। शहर के सिविल लाइन, श्याम नर्सिंग होम के पास रहने वाली सौम्या चौहान पत्नी प्रथम राठौर ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर को वह फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग से संबंधित एक पेज देख रही थीं। इस पेज से जुड़े एक ग्रुप में बच्चों की मॉडलिंग और प्रमोशन के नाम पर मुनाफा कमाने का दावा किया जा रहा था। ग्रुप में बताया गया कि बच्चे की मॉडलिंग कराना चाहता है तो पहले 50 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। ठगों के झांसे में आकर आकर बताए गए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और बच्चे की फोटो भी भेज दी। इसके बाद ठगों द्वारा भेजे गए टेलीग्राम लिंक पर होटल प्रमोशन से जुड...