वाराणसी, जनवरी 7 -- कछवांरोड। फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर छह लाख रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार महिला ममता देवी ने मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है। मिर्जामुराद के भोरकलां (मनकईया) गांव की निवासी ममता देवी के फेसबुक पर एक अनजान युवक ने संपर्क किया। युवक ने ममता को एक लिंक भेजकर उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और फिर खुद को उसकी बहन बताकर बातचीत करने लगा। उसने ममता को 6 हजार डॉलर का उपहार भेजने का वादा किया और इसके लिए एक मैसेज भेजा। जालसाज ने ममता से झांसा देकर उसके बैंक खाते का नंबर लिया और ओटीपी भी हासिल कर ली। इसके बाद 23 से 29 दिसंबर के बीच उसने उसके खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने पैसे निकालने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिससे ममता देवी को ठगी का एहसास हुआ। आपत्तिजनक पोस्ट करने प्राथमिकी दर्ज चौबेपुर। महिला की तस्वीरों ...