कौशाम्बी, जनवरी 21 -- नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। भरवारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कविता पासी ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पेज बना रखा है। इसमें विकास कार्यों से जुड़ी हुई पोस्ट किया करती हैं। पार्टी और खुद की गतिविधियां भी साझा करती हैं। अध्यक्ष की मानें तो 19 जनवरी को पालिका क्षेत्र के बालकमऊ (गौतम बुद्ध नगर) निवासी आनंद किशोर ने उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर समर्थकों में रोष फैल गया। अध्यक्ष का कहना है कि उनके सम्मान को भी ठेस पहुंची। अध्यक्ष ने मंगलवार को मामले की शिकायत कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य से की। इंस्पेक्टर ने बताया कि अध्यक्ष की तहरीर पर मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.