देहरादून, मार्च 15 -- फेसबुक पर दोस्त के नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना दून के युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये देने के बाद जब पीड़ित ने दोस्त को फोन किया, तब साइबर ठगी का पता चल पाया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि पंकज कुमार निवासी डांडा लंखोंड ने तहरीर दी कि 06 मार्च को उनको फेसबुक पर उनके दोस्त नवीन सिंह राणा की फेंड रिक्वेस्ट आई थी। प्रोफाइल पर नवीन का फोटो लगा था, तो उन्हें उसे अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर दिया। इसके बाद उसी आईडी से मैसेज प्राप्त हुआ कि वो परेशानी में है। उसने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, उसके खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा, उसने कहा कि वो दूसरे खाते से पंकज के खाते में रुपये ट्रांसफर कर रहा है। उसने कहा कि पंकज उन रुपये को आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.