कन्नौज, जनवरी 29 -- तिर्वा, संवाददाता। विकास खण्ड हसेरन क्षेत्र के बरौली गांव में फेसबुक पर फोटो डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें लगभग आदा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरौली गांव निवासी उमेश चन्द्र पुत्र रामसेवक, बबलू, विनोद, राकेश पुत्रगण उमेश चन्द्र एवं सुभाष पुत्र राम कठेरिया के बीच फेसबुक पर फोटो डालने को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान आदा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। - मारपीट के दौरान आदा दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...