बिजनौर, फरवरी 24 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर फोटो एडिट कर पोस्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि उसका एक दूर का रिश्तेदार युवक परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और उसके फोटो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना ली है। उस आईडी के माध्यम से वह लोगों को मैसेज कर रहा है। आरोपी लगातार उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी तय हो चुकी है और आरोपी जानबूझकर उसका रिश्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.