फिरोजाबाद, अक्टूबर 10 -- थाना फरिहा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार थाना फरिहा ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर भ्रामक पोस्ट की थी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र निहाल सिंह बताया है। वह गूलामई थाना फरिहा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े अभियुक्त ने प्रधान मंत्री का एक भ्रामक फोटो फेस बुक पर अपलोड किया था। उसके बारे में गुरुवार को जानकारी मिली थी। अभियुक्त ने डाली हुई फोटो डीलिट कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.