शामली, फरवरी 14 -- फेसबुक आईडी से पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी और एक अन्य युवक की हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने पर पुलिस और खुफिया विभाग जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में फोटो एआई जनरेटिड आयी है। पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों एक युवक की फेसबुक आईडी से पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी की फोटो पोस्ट की गई थी। इसके अलावा एक अन्य युवक की भी हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की गई। मामले में एक्स ट्विटर पर पोस्ट की स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत की गई थी। जिसमें बताया गया था कि पोस्ट करने वाला युवक कैराना थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा का रहने वाला है। मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने शामली पुलिस को जांच और कार्यवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्राधिकारी कैराना, अच्छी तर...