बक्सर, मई 12 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न सामरिक स्थिति के बीच फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करना एक युवक को महंगा गुजरा। पुलिस ने सूचना मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 10 मई को एक युवक ने फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट किया। उसने देश के झंडे और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। यही नहीं, पाकिस्तान का समर्थन भी किया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कप्तान शुभम आर्य को दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और जांच-पड़ताल शुरु की गई। सूचना के सत्यापन के बाद फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक की पहचान शहर के इस्माइलपुर निवासी बिट्टू अंसारी के रूप में हुई। बिना देर किए टाउन थाना की पुलिस ने उसे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.