फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। बिंदकी के खजुहा चौराहा मुगल रोड निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ ट्रक खरीदने के नाम पर छह लाख 59 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने राधानगर थाना में केस दर्ज कराया है। प्रदीप कुमार गुप्ता के अनुसार फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सत्येन्द्र सिंह निवासी बडनपुर थाना राधानगर से हुई। सत्येन्द्र सिंह ने अपना ट्रक बेचने की बात कही, जिस पर छह लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड के माध्यम से रजत नामक व्यक्ति के खाते में चार लाख 33 हजार और एक लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद आरोपी ने ट्रक का बीमा, टैक्स और फिटनेस जमा करने के नाम पर 76 हजार रुपये और मांगे। पीड़ित ने एक दुकान में जो एआरटीओ ऑफिस के बगल में है। उसके यूपीआई पर 30 हजार तथा नफीस अहमद बीमा एजेंट के यूपीआई पर 46...