मधुबनी, दिसम्बर 28 -- लौकही। नरहिया निवासी व जद यू व्यावसायिक प्रकोष्ट के मधुबनी जिला उपाध्यक्ष ललित नारायण शारदा ने नरहिया थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका फेसबुक पर ललीत नारायण शारदा फैन क्लब पेज है। उन्होंने सांसद के साथ एक फोटो पोस्ट किया। जिसपर एक व्यक्ति ने गलत टिप्पणी कर दिया। इससे उनके छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने थानाध्यक्ष से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...