रुडकी, जुलाई 9 -- फेसबुक और व्हाट्सएप पर अभद्र मैसेज कर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तम सिंह निवासी लालबाड़ा ने तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई को फेसबुक पर आदेश नामक अकाउंट से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शान्तरशाह गांव निवासी तेजप्रताप सिंह के बारे में जानकारी मांगी गई थी। संजय सैनी नामक व्यक्ति की इस पोस्ट पर उत्तम सिंह ने कमेंट करते हुए बताया कि तेजप्रताप सिंह शान्तरशाह का निवासी है, भीम आर्मी संगठन से जुड़ा है। इसके बाद, अजय प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी से उत्तम सिंह के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक मैसेज किए गए। आरोपी ने उत्तम सिंह की मां और बेटी के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं और धमकी दी। पीड़ित में पुलिस को तेहरीर देकार आरोपी के खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.