अयोध्या, दिसम्बर 27 -- भदरसा। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता को उसका रिश्तेदार फेसबुक पर अपशब्द लिखकर उसे बदनाम कर रहा था। महिला के पति ने जब फोन किया तो उससे भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र की एक गांव विवाहिता अपना फेसबुक चला रही थी। उसके फेसबुक पर एक रिश्तेदार आपत्तिजनक शब्द लिख रहा था। महिला ने जब अपने पति से बताया तो उसके पति ने सउदी अरब से जब रिश्तेदार के पास फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर चंद्रपाल तिवारी पुत्र राधिका तिवारी निवासी सरियावा गांव के मजरे तिवारी का पुरवा के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर...