फतेहपुर, जनवरी 13 -- फतेहपुर। साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर एक महिला को तीन करोड़ रुपए का लालच देकर पांच लाख से ज्यादा रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। विजयीपुर खागा निवासी मीना देवी पत्नी सुनील कुमार के अनुसार अगस्त 2025 में फेसबुक पर रवि शर्मा नाम की आईडी से जुड़ी एक पोस्ट लाइक करने के बाद उनके व्हाट्सऐप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को बड़ी रकम और जेवर देने वाला बताते हुए अलग-अलग स्कैनर के माध्यम से पैसे डलवाए। ठग ने एयरपोर्ट पर पकड़े जाने और पुलिस से बातचीत का नाटक कर 40 हजार रुपये समेत कई बार रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता ने घर की नकदी खत्म होने पर खागा के दो सर्राफा व्यापारियों के यहां जेवर गिरवी रखकर कुल करीब 5.38 लाख रुपये स्कैनर से भेजे। बाद में परिजनों को जान...