बुलंदशहर, जून 22 -- खानपुर क्षेत्र की एक युवती को सोशल साइट फेसबुक पर जयपुर से युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती ने कुछ दिनों की बातचीत के दौरान अपने फोटो भेज दिए, जिसे आरोपी ने सेव कर लिया। इसके बाद युवती और युवक के मध्य बातचीत बंद हो गई। उस दौरान युवक ने रुपयों की डिमांड की थी, किंतु युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। अब करीब दो साल बाद आरोपी युवक ने युवती के फोटो वायरल करते हुए उसकी हत्या की धमकी दी है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में खानपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कुछ वक्त पहले फेसबुक पर मैंसेजर पर उसकी बातचीत जयपुर के युवक अमित सिंह परिहार से होती थी। बातचीत के दौरान उसने उसके कुछ फोटो अपने पास सेव कर लिए थे। इसके कुछ दिनों बाद युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.