लखनऊ, फरवरी 19 -- साइबर ठगों ने फेसबुक आईडी हैक कर युवक से 1.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। स्कूटर इंडिया चौराहा निवासी अजय कुमार के मुताबिक, सात फरवरी को फेसबुक मैसेंजर पर उनके दोस्त सलाउद्दीन की आईडी से मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि-मैं सऊदी अरब में फंसा हूं, इमीग्रेशन व वीजा के लिए पैसों की जरूरत बताई। ठग ने अजय को भरोसा दिलाने के लिए मैसेंजर पर उनके ही परिचित और दोस्त हाफिज का मोबाइल नंबर भेजा और उस पर बात करने को कहा। अजय ने दिए गए नंबर पर कॉल कर 1.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि हाफिज की फेसबुक आईडी हैक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...