हापुड़, जून 24 -- गांव बक्सर निवासी एक युवक फेसबुक आईडी हैकिंग का शिकार हो गया। किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने फेसबुक आईडी हैक कर ली है और उसकी प्रोफाइल फोटो का उपयोग कर रिश्तेदारों और दोस्तों से ठगी की कोशिश कर रहा था। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त साकिब फारूकी ने बताया कि वह पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था और इस समय अपने घर पर मौजूद है। बीते कुछ दिनों से उनके करीबी लोग उन्हें फोन करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने किसी से आर्थिक मदद मांगी है। जांच करने पर पता चला कि उनकी आईडी से संदेश भेजकर कभी किसी बीमारी का हवाला दिया जा रहा है, तो कभी किसी पारिवारिक शुभ कार्य के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साकिब ने थाना सिंभावली में शिकायत दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.