संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। फेशियल अटेंडेंस न लगने से विद्युत कर्मियों के रुके मामले में कर्मचाररियों को बड़ी राहत मिली है। कर्मचारियों की तरफ से उच्च न्यायालय में दाखिल वाद में अपर महाधिवक्ता ने सरकार की तरफ से कार्रवाई न होने व रुका वेतन जारी करने का आश्वासन दिया। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला सचिव भास्कर पांडेय व वादी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं उसके अंतर्गत सभी वितरण निगमों में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों पर निजी मोबाइल फोन से फेशियल अटेंडेंस लागू करने के अनुचित दबाव बनाया गया था। इसके विरुद्ध दायर वाद पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की द्वि-सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अपर महाधिवक्ता कार्तिकेय शरण ने पीठ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.