इटावा औरैया, फरवरी 15 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात शादी में भांवरों के दौरान दूल्हा अचानक चक्कर खाकर मंडप में गिर पड़ा। इटावा शहर के रामनगर फाटक से आई बारात का स्वागत सत्कार और सभी रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। तड़के करीब तीन बजे फेरों के समय दूल्हा के गिरने से हड़कंप मच गया। उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे वधू पक्ष के लोग घबरा गए। दूल्हे के माता-पिता पहले ही नहीं थे और शादी की जिम्मेदारी चाचा संभाल रहे थे। मौके पर स्थिति स्पष्ट न होने और स्वास्थ्य को लेकर संदेह के कारण लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर बातचीत के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने पर राजी हो गए और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। अगले ही दिन वधू पक्ष ने सिरसागंज निवासी दूसरे युवक से युवती का विवाह संपन्न करा दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.