वरिष्ठ संवाददाता, मई 18 -- यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छतारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दुल्हन ने शादी समारोह के दौरान बारात चढ़त के बाद जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बारात बैरंग लौट गई। शादी की तैयारियां धरी रह गईं और खुशियां मातम में बदल गईं। बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव कमौना निवासी बनवारीलाल की 22 वर्षीय बेटी सोनम की शादी शिकारपुर क्षेत्र के युवक से हुई थी। शनिवार को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। बारात चढ़त के बाद लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच देर रात 12 बजे अचानक दुल्हन सोनम की तबीयत बिगड़ गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पता चला कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसे सुनकर दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.