हरिद्वार, जनवरी 5 -- पथरी क्षेत्र के गांव फेरूपुर रामखेड़ा स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन ने सोमवार को बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महंत कैवल्यानंद कोठारी ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही सच्ची सेवा है। अखाड़ा हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर कारोबारी महंत मुरली दास, महंत जयेंद्र मुनि, बाबा रामेश्वर दास, प्रधान प्रतिनिधि अमित सैनी, धर्मेंद्र चौहान, विनोद चौहान, पंडित श्याम लाल शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...