हरिद्वार, मार्च 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। पथरी क्षेत्र फेरुपुर से पथरी-लक्सर मार्ग पर सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे राहगीरों को नोकीले पत्थरों और गड्ढों से होकर अपने गांव को पहुंचना पड़ रहा है। यह सड़क दो माह पहले ही बनाई गई थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाई के कारण यह सड़क फिर से खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग को दोबारा बनवाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान मीनू सैनी फेरुपुर का कहना है कि लोक निर्माण विभाग सड़कों की जांच नहीं करता है, जिससे ठेकेदार की लापरवाई का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.