रुडकी, जनवरी 20 -- राष्ट्रीय फेरी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड नगरीय फेरी समिति, नगर निगम रुड़की की ओर से फेरी एवं लघु व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में फेरी और लघु व्यापारी लंबे समय से नियमों के तहत अपना व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों से अवैध अतिक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण नियमों का पालन करने वाले फेरी एवं लघु व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फेरी समिति के अनुसार वर्ष 2016 में राज्य फेरी नियमावली लागू होने के बावजूद कई स्थानों पर इसका सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते अवैध अतिक्रमण में वृद्धि हुई है, जिससे पंजीकृत फेरी और लघु व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समिति ने यह भी आरोप ल...