गिरडीह, मई 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के ढिबरा के समीप केबी रोड पर रविवार देर शाम फेरी कर लौट रहे एक युवक से दो अपराधियों ने हथियार के दम पर 57 सौ रुपए लूट लिया। हालांकि पीड़ित द्वारा हो हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल निवासी सूरज शेख डुमरी प्रखंड के उत्तराखंड क्षेत्र के कई गांवों में फेरी कर डुमरी की ओर लौट रहा था। इसी क्रम में ढिबरा कब्रिस्तान के पास घात लगाए दो अपराधियों ने सूरज की गाड़ी रोक ली और बंदूक दिखा कर उससे 5700 रुपए लूट लिया। लूटपाट कर भागने के दौरान जब सूरज ने हल्ला मचाया तो समीप के एक दुकान के पास बैठे ग्रामीणों ने भाग रहे अपराधी का पीछा कर उसे धर दबोचा। हालांकि इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधी को ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.