पलामू, दिसम्बर 15 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा स्थित राजहरा नॉर्थ सेन्ट्रल एंड ईस्टर्न कोल माइंस फेयर माइंस कार्बन कंपनी में वार्षिक माइंस खान सुरक्षा कार्यक्रम किया गया। माइंस जीएम सुभाष कुमार सिन्हा ने सुरक्षा गार्ड के बीच शपथपत्र पढ़ और पढ़वाकर किया। उपस्थित लोगों के बीच जीएम ने कहा कि सेफ्टी और सतर्कता से ही कर्मी और माइंस में कार्यरत लोग को सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि माइंस में कार्यरत सभी लोग अपने-अपने ड्यूटी के प्रति जागरूक और सजग रहना होगा। छोटी सी भूल-चूक होने से बहुत नुक्सान हो सकता है। हेड पर टोपी, पैरों में जूता और हमेशा सजग रहने से ही हम सभी सुरक्षित रह सकेंगे। मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि जीवन का सुरक्षा कवच हेलमेट है। समय की प्रतिबद्धता और पंचुअल जरूरी है। लाइजनिंग ऑफिसर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि खान सुरक्...