रांची, फरवरी 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का ट्रेड यूनियन एक्ट के मुताबिक निबंधन हो गया है। झारखंड सरकार के रजिस्ट्रार श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से एसोसिएशन को निबंधन का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है। एसोसिएशन की रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि निबंधन के बाद अब राशन दुकानदारों की विभाग के स्तर से हो रही परेशानी को दूर करने और जायज मांग को लेकर मजबूती के साथ खड़ा रहने का काम होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में खाद्य आपूर्ति विभाग में पीडीएस डीलरों की समस्याओं को चिन्हित कर छोड़ दिया जाता था, जिस कारण समस्या यथावत बनी रहती थी। बताया गया कि संगठन की ओर से अब विभाग में लंबित पीएमजीकेएवाई के 12 महीने, एनएफएसए के दस महीने और साल 2021-22 का राज्यभर से 20 प्रतिशत डीलरों का रोके गए क...