प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- कुंडा। रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल में फेयरवेल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से केक काटा, इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में मिस्टर फेयरवेल अनिरुद्ध मौर्य, मिस फेयरवेल आरुषी सिंह को चुना गया। कार्यक्रम के बाद कक्षा 12 के विद्यार्थियों को साथियों ने विदा किया। इस मौके पर प्रबंधक रंजीत जायसवाल, प्रिंसिपल डेविड चिराग, मनोज जायसवाल, सुधा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...