बागपत, फरवरी 7 -- खेकड़ा। देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर, उपहार भेंट कर विदाई दी। विदाई पार्टी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व अन्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। बागपत कबड्डी लीग सीजन-2 की विजेता स्कूल की गल्र्स कबड्डी टीम की खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव, आशु यादव ने सभी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बसी के प्रधान संजीव कुमार, एनआईएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.