बागपत, फरवरी 12 -- दाहा। श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव तोमर व डायरेक्ट उपेंद्र चौधरी एवं डा. प्रदीप कुमार द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन मोनिका भारद्वाज व क्रिस्टी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य श्री डॉ राजीव तोमर ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उपेंद्र चौधरी ने कहा ...